Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशुभमन गिल के विवादित कैच पर कैमरून ग्रीन के दी प्रतिक्रिया

शुभमन गिल के विवादित कैच पर कैमरून ग्रीन के दी प्रतिक्रिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे WTC Final के चार दिन पूरे हो चुके हैं. 444 रनों का पीछा कर रही टीम इंडिया ने चौथे दिन तक 3 विकेट पर 164 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा. स्लिप में मौजूद कैमरून ग्रीन ने गिल का कैच पकड़ा. इस कैच को लेकर धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया. अब खुद ग्रीन ने इस कैच पर रिएक्शन दिया है. 

पारी के 8वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल स्कॉट बोलैंड का शिकार बने थे. स्लिप पर मौजूद कैमरून ग्रीन के गिल का कैच पकड़ा था. गिल के कैच देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ग्रीन ने कैच को सही ढंग से नहीं पकड़ा है और गेंद ज़मीन पर लग रही थी. हालांकि, यह मामला थर्ड अंपायर के पास गया था और वहां से गिल को आउट करार दिया गया था. अपने कैच पर गिल ने भी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की थी. अब ग्रीन ने इस पर सफाई दी है. ग्रीन ने कहा कि मुझे उस वक़्त लगा था कि बिल्कुल क्लीन है. बाद में यह थर्ड अंपायर के पास गया और उन्होंने भी इसको मान लिया. कैमरून ग्रीन ने कैच को लेकर कहा, “उस समय मुझे निश्चित रूप से लगा था कि मैंने इसे पकड़ लिया है. उस पल में, मैंने सोचा कि यह साफ था और गेंद को उपर फेंक दिया और स्पष्ट रूप से किसी भी संदेह का कोई संकेत नहीं दिखा. फिर यह थर्ड अंपायर के पास गया और वो इस पर राज़ी हो गए. इस फाइनल मैच में शुभमन गिल से फैंस को काफी उम्मीदें थीं. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2023 में गिल अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए थे. हालांकि, यहां टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वह अपनी फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए. यहां पहली पारी में उन्होंने 2 चौकों की मदद से 13 और दूसरी पारी में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए.