― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर के तीसरे दिन कराया गया योगाभ्यास

शिविर के तीसरे दिन कराया गया योगाभ्यास

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड स्टेशन रोड स्थित मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मौर्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश्वरी पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण की सफाई भी की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रतिदिन 30 मिनट योगा करना आवश्यक है इससे शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली को बताते हुए कहा कि बॉडी फिट तो माइंड हीट। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फिटनेस के लिए इन्वेस्टमेंट जीरो है लेकिन इसमें रिटर्न100 प्रतिशत है। फिट इंडिया अभियान का मकसद लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करना है। दुर्गेश्वरी पांडे ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा धन है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र उपाध्याय एवं डॉक्टर दया सिंधु ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Share Now...