Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समूह सखी ने 15 हजार मानदेय की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में समूह सखी कैडर संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, टैबलेट व मुफ्त डेटा, यात्रा भत्ता, सेवा स्थायित्व और पांच लाख रुपये तक बीमा कवर की मांग की है। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी गई है।
Homeउत्तर प्रदेशग़ाज़ीपुरशिरोपरि जलाशय के कार्य शीघ्रता से कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

शिरोपरि जलाशय के कार्य शीघ्रता से कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी

गाजीपुर(पीएमए)। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में हुई। जिसमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहनता से समीक्षा की गई तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। टीपीआई को निर्देश दिये गये कि सम्पादित कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाँच निरन्तर करते रहेंगे। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आईएसए तथा टीपीआई के इंजीनियर उपस्थित थे।