Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा है अनमोल रतन,पढ़ने का तुम करो जतन

शिक्षा है अनमोल रतन,पढ़ने का तुम करो जतन

  • पीएम श्री  विद्यालय बड़नपुर खुटहन जौनपुर के छात्रों ने निकाली रैली

जौनपुर धारा,खुटहन। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली। रैली को एआरपी संदीप यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व जागरुकता का नारा लगाते हुए छात्रों ने पूरी गांव का भ्रमण के बाद पुनः मूल विद्यालय पर पहुंचे। जहां उन्हें स्वल्पाहार देकर रैली का समापन कर दिया गया। रैली को रवाना करते हुए उन्होने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसा कोई भी बच्चा जो मानक उम्र छह वर्ष से ऊपर हो चुका है। वह विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहने पाए। कुछ अभिभावक आज भी जागरुकता के अभाव में बच्चों का नामांकन नहीं कराते। उन्हें भी शिक्षा का महत्व समझाना हम सभी का दायित्व है। मतदाता जागरूकता को बच्चों ने कहा पहले मतदान फिर जलपान। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र उपाध्याय, सौरभ सिंह, श्रवण उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, अशोक पाल, योगेश, विवेक, दीपक, नीरज मंगेश, पुष्पा, प्रियका, कुसुम, कैलाश पटेल, प्रतिभा सिंह, प्रधान रीमा, विमलेश, आदि मौजूद रहे।