Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा व्यवस्था में नई तकनीकियों पर दिया जोर

शिक्षा व्यवस्था में नई तकनीकियों पर दिया जोर

  • प्राथमिक विद्यालय उत्तरपट्टी में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव संपन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय उत्तरपट्टी में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव नामांकन मेला एवं अंक पत्र वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्ता युक्त बनाने पर जोर दिया गया। उत्तरपट्टी के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित वार्षिकोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं भारी संख्या में छात्रों के माता-पिता अभिभावक ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव रखें। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज़ेया नाज़ एवं राममिलन यादव सहायक अध्यापक द्वारा माल्यार्पण कर सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन एवं वंदन किया गया। लोगों ने विद्यालय के नामांकन बढ़ाने एवं शिक्षा व्यवस्था में नई तकनीकियों का प्रयोग करने पर जोर  दिया। कक्षा 5 के उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर रमेश यादव, निरंजन यादव, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, गरिमा राय, राजेश यादव, मोहम्मद सलमान सहित आदि उपस्थित रहें। प्रभारी प्रधानाध्यापिका जेया नाज़ ने आभार एवं राममिलन यादव ने संचालन किया ।