Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरनशीले पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नशीले पाउडर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर अपराधिक घटनाओं को दे रहा था अंजाम
  • अभियुक्त के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं कई मुकदमे

जौनपुर धारा,जौनपुर। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने चेंकिग के दौरान हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। यह अभियुक्त पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर अपराधिक कार्य कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर बरामद किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश मिश्र व राज कालेज चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव हमराहियों के साथ भण्डारी रेलवे कालोनी के पास रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति रसूलाबाद तिराहे की तरफ से भण्डारी स्टेशन की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी वो पीछे मुड़ कर तेज कदमों से भागना चाहा, संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा लिया। वह कुछ दूर ही भाग पाया था लेकिन पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से पेश आने पर अपना नाम शहजादे पुत्र नजीर अहमद निवासी अबीरगढ़ टोला थाना कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन के व 4 कारतूस .32 बोर व 150 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ करने पर बताया कि यह नशीला पाउडर पुड़िया बनाकर बेचता हूं व बेचवाता हूं। उससे प्राप्त धन से अपना जीवीकोपार्जन करता हूं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदजा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हे.का. पंकज पुरी, सत्यप्रकाश सिंह और राजनारायण यादव भी शामिल रहे।