― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक संघ ने परीक्षा नियंत्रक को किया सम्मानित, सौपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने परीक्षा नियंत्रक को किया सम्मानित, सौपा ज्ञापन

  • परीक्षा सकुशल सम्पन्न होने और मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन ने परीक्षा नियंत्रक को मूल्यांकन प्रायोगिक परीक्षा को लेकर ज्ञापन दिया और परीक्षा का सकुशल संपन्न होने पर परीक्षा नियंत्रक को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश में वित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रभाकर सिंह, महामंत्री डॉ.निलेश कुमार सिंह पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय में पहुंचे, उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह  को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक समस्याओं को निदान करने की मांग की। इसके साथ ही यूजी पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने व समय से मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर उन्हें अंग वस्त्रम पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं समय से निपटाएं जाये, इसके साथ ही उसमें नियमानुसार शिक्षकों को मूल्यांकन में लगे और प्रायोगिक परीक्षाओं को समय से पूरा हो, जिससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षकों के भुगतान लंबित है, वह उन्हें समय से दिलवाया जाए। इस सम्बंध में शिक्षकों ने उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह वित्त अधिकारी संजय कुमार राय को को बधाई और परीक्षा सम्पन्न होने और मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की शुभकामना दी।इस अवसर पर डॉ.रमन कुमार सिंह, डॉ.संजीव कुमार सिंह, डॉ.अमित सिंह, डॉ.सलीम खान, डॉ.अवधेश भारती, डॉ.शिवाजी, डॉ.अरविंद कुमार यादव, डॉ.दिलीप सिंह, डॉ.निजामुद्दीन, डॉ.पिंटू गुप्ता, डॉ.आलोक त्रिपाठी, डॉ.सुधा सिंह, डॉ.राजेश श्रीवास्तव, डॉ.राजेश भारती, डॉ.कमल पटेल मौजूद रहे।

Share Now...