Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक संघ(नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष का व्यापक शिक्षक संपर्क अभियान

शिक्षक संघ(नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष का व्यापक शिक्षक संपर्क अभियान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र यादव ने जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्थित दर्जनों विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने इंटर कॉलेज मीठे पर, नागरिक इंटर कॉलेज जांघई, गिरिजा शंकर तिवारी इंटर कॉलेज नीभापुर, के.पी.पांडे इण्टर कॉलेज जफराबाद, शंकर आदर्श इण्टर कॉलेज इमलो पांडे पट्टी, आदर्श इण्टर कॉलेज मुरारा, राम अग्रवाल इंटर कॉलेज सूरतपुर पेसारा, सिराज-ए-हिंद इंटर कॉलेज मुर्की, गोवर्धन इंटर कॉलेज मुफ्तीगंज (केराकत) सहित अनेक विद्यालयों का दौरा किया। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने वर्ष 2021 में नियुक्त शिक्षकों की सर्विस बुक न बनाए जाने, मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने, स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का वेतन लंबित रहने, चयन/प्रोन्नत वेतनमान, एरियर भुगतान जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया। इसी क्रम में 2026 में होने वाले शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर 2दिसंबर को प्रकाशित अनंतिम शिक्षक मतदाता सूची में व्याप्त गंभीर त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। अनेक विद्यालयों में पात्र शिक्षकों के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए हैं, जबकि कई मामलों में विद्यालय का नाम बदला हुआ, नाम अथवा पिता के नाम में अशुद्धि अथवा विद्यालय का नाम ही अंकित नहीं है। बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज जौनपुर, जनता इंटर कॉलेज बरसठी, गिरिजा शंकर तिवारी इंटर कॉलेज नीभापुर, जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहंदी, भारतीय शिक्षा निकेतन उतिराई, मुनिराज पब्लिक इंटर कॉलेज शाहगंज सहित कई विद्यालयों के शिक्षकों ने सूची में नाम न होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस गंभीर विषय को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाकर सुनिश्चित करेंगे कि 30 जनवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम शिक्षक मतदाता सूची से कोई भी पात्र शिक्षक वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि स्वयं उनका तथा बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का नाम गलत विद्यालय टीडी इंटर कॉलेज में दर्ज है। इस अवसर पर संत परमहंस इंटर कॉलेज औका बदलापुर में प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश चंद श्रीवास्तव को संगठन की पत्रिका  ‘नवीनÓ भेंट की। प्रधानाचार्य ने पत्रिका के संपादक मंडल को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस भ्रमण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज, सिद्धार्थ यादव, कृष्ण मोहन यादव, सुशील कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।