Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षकों की हितैशी नही है भाजपा सरकार : लालबिहारी यादव

शिक्षकों की हितैशी नही है भाजपा सरकार : लालबिहारी यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ.ईश्वरलाल यादव ने अपने जिला संगठन की कमेटी की घोषणा कर सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने सभी पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर बधाई दिया और बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक वो समाज का पहरेदार जो समाज को दिशा देने का काम करता है। समाज के कुरितियों को अपने शिक्षा के माध्यम से सही दिशा देने का काम करता है। आज जीस तरह भाजपा सरकार में लगातार शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है, वह देश व समाज के लिए हानिकारक है। जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तब शिक्षकों को मजबूत करने का काम किया गया। जहां शिक्षकों की रिटायरमेंट 60वर्ष थी वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव ने 62वर्ष कर दिया था। वहीं 14सौ जूनियर हाई स्कूल एव संस्कृत विद्यालय मदरसा विद्यालय को ऐड देने का काम किया था। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हुए तो उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने का काम किया और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का काम किया। लेकिन भाजपा सरकार सभी को खत्म कर रही है। विशिष्ट अतिथि डॉ.अवधनाथ पाल एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप राजेन्द्र टाईगर, हिरालाल विश्वकर्मा, अखण्ड प्र्ाताप यादव, राहुल त्रिपाठी, चन्द्र शेखर यादव, यादवेंद्र यादव, यशकांत गौतम, अशोक दूबे, चन्द्रसेन विश्कर्मा, फैयाज अहमद, इबरार अली, गणेश मौर्या, ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा, रमेश सरोज, पंकज कुमार सिंह, अनिल दुबे, मायाकांत, अखिलेश, शैलेश आदि लोग उपस्थित रहे।