Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनशाहरुख का अपनी कमाई और ख़ान सरनेम पर दिलचस्प जवाब

शाहरुख का अपनी कमाई और ख़ान सरनेम पर दिलचस्प जवाब

क्टर शाहरुख़ ख़ान 25 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘पठान’ के कारण बीते दिनों से चर्चा में हैं। कभी फ़िल्म के टीज़र के ट्रेंडिंग में आने के कारण, कभी फ़िल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण के पहने कपड़ों के कारण फ़िल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है। लेकिन शाहरुख़ ख़बरों में बने हुए हैं। शाहरुख़ ख़ान की कोई फ़िल्म लगभग चार साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

ऐसे में शाहरुख खान अपने फैंस से मुखातिब होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ट्विटर पर बुधवार रात को शाहरुख़ ख़ान ने कुछ फैंस के जवाब दिए। इन जवाबों में शाहरुख खान ने अपने सरनेम और कमाई पर पूछे सवाल के भी जवाब दिए। इस कहानी में हम आपको ये भी बताएंगे कि सालों पहले शाहरुख ने खुद का पाकिस्तान और पठान होने से क्या कनेक्शन बताया था। शाहरुख खान ने ट्विटर पर क्ष्Aेव्एRख् हैशटैग के साथ ट्वीट करके लोगों से कहा था कि वो लोगों से ट्वीट के ज़रिए बात करेंगे। शाहरुख से जब रजनीकांत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया। दर्शन शाह नाम के व्यक्ति ने शाहरुख खान से ऋषभ पंत की सेहत की दुआएं भी मांगीं। पर इस पर शाहरुख खान ने कहा इंशाल्लाह, ऋषभ पंत बहुत जल्दी ठीक होंगे, वो योद्धा हैं। अक्की लवर्स नाम के यूज़र ने लिखा पठान फिल्म अभी से ही आपदा लग रही है। इस पर शाहरुख खान ने कहा बेटा बड़ों से ऐसे बात नहीं करते हैं। अमन अहमद ने शाहरुख से सवाल किया एक महीने में कितना कमा लेते हो? शाहरुख इस ट्वीट पर कहते हैं। प्रियांशु गुप्ता ने कहा, ”रितिक आजकल अपनी बॉडी दिखा रहा है। साहिल ने पूछा सर प्यार एक बार होता है, शादी एक बार होती है पर एग्जाम बार-बार क्यों होते हैं? शाहरुख ने जवाब दिया जिन चीज़ों में मज़ा नहीं आता वो चीज़ें बार-बार होती हैं। ”पठान इंटरेक्टिव फ़िल्म है, आपको जब भी फ़िल्म में सलमान की जरूरत लगे, तब टिकट के पीछे दिख रहें। शाहरुख ने इस पर जवाब दिया, ”पूरी दुनिया मेरा परिवार है। फैमिली के नाम से नाम नहीं होता। काम से होता है। छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज़।” शाहरुख खान का जन्म दो नवंबर 1965 को ताज मोहम्मद खान और लतीफ़ फातिमा के घर हुआ था। लेकिन शुरुआती पांच सालों तक उनकी नानी ने पहले मैंगलोर और फ़िर बेंगलुरु में उनका पालन किया। शाहरुख़ की माँ हैदराबाद से, पिता पेशावर से और दादी कश्मीर से हैं। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उनकी चचेरी बहन नूर जहां ने बताया था कि शाहरुख यहाँ आकर बहुत ख़ुश थे क्योंकि यह पहला मौक़ा था जब वो अपने पिता के परिवार से मिल रहे थे। भारत में केवल उनकी मां के परिवार से संबंधी रहते हैं। शाहरुख जब 15 साल के थे तब कैंसर से उनके पिता का निधन हो गया था। शाहरुख के पिता वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। वो जब 14-15 साल के थे तो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गए। बाद में वो मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के ख़िलाफ़ चुनाव भी लड़े लेकिन हार गए। उन्होंने कई बिज़नेस में हाथ आजमाए लेकिन असफल रहे।