Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरस्पोर्टिंग्स ने टाई ब्रेकर से जीता उद्घाटन मैच

स्पोर्टिंग्स ने टाई ब्रेकर से जीता उद्घाटन मैच

  • चौधरी चरण सिंह राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान पर गुरुवार से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टाई ब्रेकर से जौनपुर स्पोर्टिंग्स जौनपुर ने गौसिया स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर को 5-4 गोल के अन्तर से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। खेल का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक लगा कर किया। खेल के पहले हाफ के 28वे मिनट में जौनपुर की टीम ने एक गोल करके बढ़त हासिल कर लिया। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में मुबारकपुर की टीम ने एक गोल कर बराबरी हासिल कर लिया जो खेल के निर्धारित समय तक रह गया। निर्णायक मण्डल ने टाई ब्रेकर का निर्णय लिया जिसमें जौनपुर की टीम ने मुबारकपुर की टीम पर पांच चार गोल के अन्तर से जीत दर्ज किया। निर्णायक राजेश यादव मिश्रा रहे। संयोजक दूधनाथ यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।