Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, दो भैंसें झुलसीं, भारी नुकसान

शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, दो भैंसें झुलसीं, भारी नुकसान

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के डेडुवाना गांव में रविवार की दोपहर मे बिजली के तारों में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते संजय यादव के मड़हे में आग लग गयी। फलस्वरूप मड़हे में बाधी गयी दो भैंसे गंभीर रूप से झुलस गयी। आग से करीब 8कुंतल गेहूं, 2कुंतल चावल,10कुंतल भूसा, चारपाइयाँ, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। झुलसी हुई भैंसों का इलाज जारी है। मौके पर नायब तहसील महेंद्र बहादुर सिंह सिंह हल्का लेखपाल लेखपाल अर्चना वर्मा और पशु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पड़ताल किया गया।

Share Now...