― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनशादी की रस्मों में गिरते-गिरते बचीं Karishma kapoor

शादी की रस्मों में गिरते-गिरते बचीं Karishma kapoor

कपूर खानदान में जश्न का माहौल चल रहा है। करीना कपूर कजिन भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है। बीते रात आदर जैन और अलेखा की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे। जहां से फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच करिश्मा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर ट्रेडिश्नल आउटफिट में नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा गाड़ी से निकल रही हैं और तभी वह गिरने से बचती हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। करिश्मा कपूर के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में करिश्मा ब्लू कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा जैसे ही गाड़ी से उतरती हैं तो उनका पैर फिसल जाता है और वह गिरने से बाल-बाल बचती हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इस बात को हंसकर टाल देती हैं। करिश्मा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Kareena Kapoor ने दिखाया जलवा

करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन जल्द ही अपनी गर्लप्रâेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी रचाने वाले हैं। बीती रात आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स पहुंचे। बहन करीना कपूर भी आदर के रोका में शामिल हुईं, इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

Share Now...