Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा देकर दो वर्ष यौन शोषण करने का आरोपित गया...

शादी का झांसा देकर दो वर्ष यौन शोषण करने का आरोपित गया जेल

जौनपुर धारा,जौनपुर। शादी करने का सपना दिखाकर दो वर्षों से अधिक समय तक किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपित को चंदवक थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 17वर्षीय पीड़िता थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के साथ रहती है। उसने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के निवासी प्रवेश निषाद की उसके गांव में ही रिश्तेदारी है। वह अक्सर रिश्तेदारी में आते-जाते करीब ढाई वर्ष पूर्व मेरे संपर्क में आया। शादी का झांसा देकर तब से मेरे साथ अक्सर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। दबाव बनाने पर पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने तहरीर के आधार पर आरोपित प्रवेश निषाद के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराकर उसकी बहन को सिपुर्द कर दिया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश शुरू कर दी। शुक्रवार को मिले सुराग पर टीम के साथ घेराबंदी कर प्रवेश निषाद को क्षेत्र के डोभी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखापढ़ी कर चालान कर दिया।