- तहरीर पर पुलिस ने पति और देवर के विरूद्ध घटना के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया
जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव की एक महिला को उसके पति और देवर ने लाठी डंडे से पीटकर घायल करते हुए घर से निकाल दिया। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव की विवाहिता हलीमा बेगम ने आरोप लगाया कि बीते 13मई को सुबह 10बजे जब वह घर थी तो उसके पति पालेजान और देवर पिंटू ने उसे गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया, और घर से धक्के मारकर भगा दिया। महिला अपना प्राथमिक उपचार सीएचसी चोरसंड में कराकर अपने मायके चक राजेपुर थाना लाइन बाजार चली गईं। घटना के तीन दिन बाद 16 मई को वह थाने पर आकर अपने पति व देवर के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में महिला हलीमा बेगम के तहरीर पर उसके पति पाले खान और देवर पिंटू पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।


