जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी के सामने स्थित ग्राउंड पर आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल मुकाबले में 51 हजार की इनामिया कुश्ती शाकिर नूर मेरठ व सतपाल सिंह चंदौली की बराबरी पर छूटी। 22 मिनट का कड़ा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कड़े मुकाबले को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। दूसरे दौर की 31 हजार की इनामिया कुश्ती मोनू पहलवान पंजाब व गोपी वाराणसी के बीच हुई। 20 मिनट तक चले दांव पेंच के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कड़ा संघर्ष देख रोमांचित हुए दर्शक उत्साहवर्धन करते रहे। 21 हजार की इनामिया कुश्ती में सुनील पहलवान ने विक्की पहलवान पंजाब को कड़े मुकाबले में चित्त कर जीत हासिल की। सुनील के जीतते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गुज उठा। इनामों की बरसात होने लगीं। इसके अलावा गजराज पहलवान गोबरा ने गोलू पतरही को आसमान दिखाया। दंगल में प्रीतम भुजाड़ी व किशन नरायनपुर में, धीरज पतरही व अंकित नरायनपुर, सुजीत केराकत नदीम सहारनपुर सहित कुश्ती दंगल में सैतीस जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती दंगल का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह बबलू व आलोक सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। बतौर मुख्यातिथि श्री सिंह ने कहाकि कुश्ती देश की अनमोल धरोहर है। इसे सहेजने संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने किया। आयोजक मंगला पहलवान ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, रामजीत पहलवान, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश सिंह राजपूत, ओमप्रकाश सिंह पप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
शाकिर नूर मेरठ व सतपाल चंदौली की बराबरी पर छूटी कुश्ती

Previous article

