Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशाकाहार व सदाचार को जीवन में करें शामिल : पंकज महाराज

शाकाहार व सदाचार को जीवन में करें शामिल : पंकज महाराज

सिकरारा। संत पंकज महाराज के सानिध्य में जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से प्रारम्भ शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा जौनपुर जिलान्तर्गत भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में वह सिकरारा थाना के अन्तर्गत ग्राम भवानीपुर खेल मैदान में बहसठवें पड़ाव पर आयोजित सत्संग संदेश में कहा जब जन्म-जन्मान्तरों के पुण्य होते हैं तो मनुष्य शरीर मिलता है और सत्संग सुनने का अवसर प्राप्त होता है। यह महात्माओं की अजर-अमर वाणियां हैं। आपने ध्यान से सुन लिया तो निश्चय ही आपको मानव जीवन के उद्देष्यों के बारे में पता चलेगा कि हमको मनुष्य शरीर क्यों मिला है। मृत्यु के बाद हम कहां जायेंगे? हमारे बाल-बच्चे कहां जायेंगे? हमारे रिश्ते-नातेदार कहां जायेंगे? कैसे हमारी जीवात्मा का कल्याण होगा? भाईयों-बहनों जब हम लोग इस संसार में पैदा हुये न कोई जाति-बिरादिरी लेकर आये, न कोई कौम या मजहब लेकर आये सिर्फ नंगे रोते हुये आये। बाद में जो अजार उस परमात्मा ने बक्षे मन, बुद्धि और चित्त के उससे हमारे अन्दर चेतना आ गई। आपको यह मनुष्य शरीर इसलिये मिला था कि प्रभु की प्राप्ति करने वाले किसी सन्त महात्मा की खोज करके जो रास्ता वो भजन का दें उससे अपना आत्म कल्याण करा लें। नहीं तो जीवन व्यर्थ चला जायेगा। उन्होंने अपने गुरु बाबा जयगुरुदेव महाराज के संदेशों को स्मरण कराते हुये कहा कि आप बाबा के संदेशों को जन-जन के कानों तक पहुंचा देंगे।