Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशांति इंसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण -सीमा द्विवेदी

शांति इंसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण -सीमा द्विवेदी

  • ब्रम्हाकुमारी बहनों ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रस्तुत किया नाटक

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नववर्ष पर आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व संस्था की संचालिका अनीता ने सभासद आलोक गुप्ता व सूर्य लाल जायसवाल, मनोज द्विवेदी व रोहन पांडेय ने  नए साल का अभिनंदन करते हुए संयुक्त रूप से केक काटकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहवर्धक गीत-संगीत, नृत्य, खेल, सामाजिक कुरीतियों पर आधारित प्रेरणादायक नाटक आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही नैतिक मूल्यों पर क्विज कराया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहाकि शांति इंसान के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण है। आज लोगों के पास भौतिक सुविधाएं बहुत हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मन की शांति नहीं है। धन- दौलत से संसाधन खरीदे जा सकते हैं, लेकिन शांति नहीं खरीदी जा सकती है। शांति बाजार में बिकने वाली वस्तु नहीं है। यदि कहीं मन की शांति मिल सकती है तो केवल ब्रह्माकुमारी आश्रम में ही आने से मिलेगी। आगे कहा कि दया और करुणा के लिए अध्यात्मिक सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है। संस्था की संचालिका अनीता ने बच्चों को एकाग्रता का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में एकाग्रता की कमी आ रही है। इसका कारण मोबाइल का अधिक प्रयोग करना। बच्चों को मोबाइल का प्रयोग बहुत ही कम करना चाहिए तभी उनका मेमोरी पावर बढ़ेगा। ब्रम्हाकुमारी बहनों में दीपिका, रजनी, ममता, दीपा, ज्योति व खुशबू ने राजयोग की विधि बताते बच्चों को राजयोग मेडिटेशन का गहन अनुभूति कराई। कार्यक्रम में लाडो ने स्वागत गीत तथा विकास ने अध्यात्मिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। संचालिका अनिता ने सांसद सीमा द्विवेदी समेत अतिथियों को विश्वरी सौगात देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपा तथा अध्यक्षता सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने किया। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी (व्यास जी), राजमणि यादव, श्याम केसरवानी, सूर्य लाल जायसवाल, रोहन पांडे, रंजीत गुप्ता व विक्की गुप्ता आदि लोग माैजूद रहे।

Share Now...