जौनपुर धारा, जौनपुर। जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन जौनपुर द्वारा एक दिवसीय रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। छः राउंड खेल के दौरान ओपन गेम में दिव्यांशू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुमान तिवारी द्वितीय एवं सिद्धेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पश्चात मुख्य अतिथि जे.पी.इण्टरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ.जयप्रकाश तिवारी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज बच्चों को मोबाइल के गेमो से दूर रहकर इस तरह के खेलों पर ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता के लिए चेस जैसा कोई खेल नहीं है। इस दौरान चेस एशोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव तथा आर्बेटर राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में खेल संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पीसी मिश्र ने किया। खेल का आयोजन अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी, एसआई मंजीत कुमार, सचिन कुमार, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, जितेन्द्र सिंह आदि अध्यापकों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांशू ने मारी बाजी



