- मुंगरा बादशाहपुर का भरत मिलाप 29 व 30 अक्टूबर को
जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप 29 व 30 को होगा। अंजही मोहल्ले में स्थित शंकरदल का भी रविवार रात को बल्ली पूजन किया गया तथा अन्य सभी दल भी भरत मिलाप मेले को देखते हुवे अपना-अपना बल्ली पूजन व मेले की तैयारी में तन मन धन से लग गये है। पंडित अभिषेक शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से शंकर दल के भी बल्ली पूजन का कार्यक्रम रविवार रात को कराया। इस दौरान भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिन्टू ने बताया कि 29अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन व 30 अक्टूबर को लाइट प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले साल की भांति इस वर्ष भी देवी देवताओं की अश्लील नृत्य गीत चौकिया पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेला महासमिति के पदाधिकारी का गठन पूरी तरीके से कर लिया गया है। प्रशासन व स्थानी लोगों के सहयोग से मेला सुकुशल संपन्न कराया जाएगा।इस अवसर पर शंकर दल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता बच्चा, संचालक आलोक गुप्ता पिंटू, रानू गुप्ता, राम गोपाल केसरी, शंकर केशरी, सभासद गणेश गुप्ता, मोहित केशरवानी, राजकुमार राजू, दुर्गेश, सदाशिव, पिंटू, जगदीश, मुकेश, राजीव जायसवाल, मुकेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, नीरज, विपिन गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, प्रतापचंद्र, गोविन्द गुप्ता, दिनेश सहारा, सुरेश चंद सोनी व संदीप कसेरा आदि लोग मौजूद रहे।



