जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में सोमवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ में इकाई प्रभारी रेंजर्स पूनम सिंह ने ध्वज को फहराकर किया। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवयुवकों के लिए एक स्वयंसेवी गैर सरकारी आंदोलन है जो व्यक्ति से ज्यादा सेवा को महत्व देता है। राष्ट्रीय एकता और युवा वर्ग की शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण एक सशक्त माध्यम है। ट्रेनर रोहित विश्वकर्मा ने रोवर्स रेंजर्स आंदोलन के इतिहास प्रार्थना झंडा गीत नियमों की प्रतिज्ञा का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी आलोक प्रजापति समेत रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
व्यक्ति से ज्यादा सेवा को महत्व देता है रोवर्स रेंजर्स -पूनम सिंह

Previous article

