Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवैष्णो देवी दर्शन को गई महिला लापता होने के चौथे दिन पहुंची...

वैष्णो देवी दर्शन को गई महिला लापता होने के चौथे दिन पहुंची घर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जम्मू स्थित वैष्णो देवी दर्शन करने गई महिला बीते गुरुवार को कटरा से लापता हो गई थी, साथ गए रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की किंतु उनका कोई पता नहीं चला। उधर रविवार को वे नाटकीय ढंग से वापस घर पहुंच गई। जब कि साथ गए अन्य रिश्तेदार अभी वहीं रुके हुए हैं। किशुनपुर निवासी जय नारायण पाण्डेय की 65वर्षीया पत्नी इंद्रावती देवी का मायका बदलापुर थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में है। बीते बुधवार को वे मायके वालों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु जम्मू गई थीं। कथित तौर पर गुरुवार को दर्शन हेतु पर्ची बनवाने के दौरान कटरा में कहीं भटककर वे लापता हो गई। साथ गए लोगों ने काफी खोजबीन की किंतु उनका कोई पता नहीं चला। अंत मे तो थक हारकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके मिल जाने की आस में सभी रिश्तेदार वहीं ठहर गए। इधर लापता हुए चार दिन बीत जाने के लिए बाद भी जब इंद्रावती का कहीं पता नहीं चला तो रविवार को उनका पुत्र संदीप अपने एक रिश्तेदार संग मां की खोज के लिए जम्मू जाने की तैयारी करने लगा। किंतु इसी बीच दोपहर में अचानक खबर आई कि वे अपने मायके बाभनपुर वापस पहुंच गई हैं। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इंद्रावती के अनुसार दो दिन भटकने के उपरांत उन्हें सेना के एक जवान ने जौनपुर आने वाली ट्रेन पर बैठा दिया, जिससे वे वापस अपने घर लौट सकीं।