Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशादी का झांसा दुष्कर्म करने वाष गिरफतार

शादी का झांसा दुष्कर्म करने वाष गिरफतार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक युवती के साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 26वर्षीय युवक गांव की ही अपनी हम उम्र युवती के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवक ने युवती को शादी का आश्वासन देकर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती के कई बार शादी के लिए दबाव बनाने के बावजूद युवक टालमटोल करता रहा। अन्त में जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो युवती के पुलिस का सहारा लिया, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।