― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरवृक्ष प्रकृति का आधार है : उर्वशी सिंह

वृक्ष प्रकृति का आधार है : उर्वशी सिंह

  • अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार के सदस्यों द्वारा पार्थ ग्लोबल स्कूल सहकारी कॉलोनी में पौधरोपण का कार्यक्रम संयोजक कनक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मैनेजर डॉ. एसपी सिंह और डायरेक्टर डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि वृक्ष मनुष्य को प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है, जो की हमे जीवन देते हैं वृक्षों को लगाना ही नहीं अपितु इन्हें लगाना तथा वृक्षों को बचाए रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए धरती पर जितना अधिक से अधिक वृक्ष होंगे उतना ही मनुष्य को ऑक्सीजन मिलेगा। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा सिंह ने कहाकि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानचंद गुप्ता, स्मित सिंह, मास्टर देवांश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...