जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भरहूपुर और जवंशीपुर में बिकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मछलीशहर लोकसभा के सांसद बीपी सरोज ने आम जनमानस वâे बीच में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने बताया कि भाजपा की सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने वाली सरकार है। भाजपा की सरकार में गांव के गरीब किसान नौजवान महिलाओं और समाज के सभी तबकों के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार लोगों को राशन पानी बिजली खेती किसानी के लिए पैसे के साथ लोगों के इलाज के लिए पैसा और गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए भी व्यवस्था और चिंता कर रही है। सांसद ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया और देश को बिकसित बनाने के लिए सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सांसद ने उपस्थित सभी लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर मड़ियाहूँ के बिधायक डा.आर.के.पटेल, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, अरविन्द सिंह मखडू, राजेश सिंह, राजकृष्ण शर्मा, उधम सिंह, आशीष सिंह प्रधान सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
विस्तारपूर्वक दी गई केन्द्र व प्रदेश सरकारों के योजनाओं की जानकारी


