Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों ने निकाली विरोधी रैली

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों ने निकाली विरोधी रैली

जौनपुर धारा, थानागद्दी। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव में विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के नेतृत्व में वनवासी समुदाय के बच्चो के साथ मिलकर एक बाल श्रम विरोधी रैली निकाली गई। रैली में बच्चों से मजदूरी बंद करो के नारे लगाए। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के संस्थापक संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बचपन जीवन का सबसे अनमोल समय होता है लेकिन बचपन में पढ़ाई लिखाई के बजाय अगर बच्चे बाल मजदूरी करने लगे तो उनका बचपन नष्ट हो जाता है। हर साल न जाने कितने बच्चे पढ़ाई लिखाई छोड़ कर बाल मजदूरी करने में लग जाते हैं। ऐसे बच्चों के बचपन को बचाने के साथ ही इसे लोगों के बीच पहुंचकर जागरूक करने का काम हमारी संस्था करती है। हमारी संस्था बराई गांव में ईट भट्ठों पर कार्य करने वाले वनवासी समुदाय के परिवारों के बच्चों को निकालकर उनको शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि विश्व बाल श्रम निषेध के अवसर पर बच्चों ने ड्राइंग भी बनाए आर्ट के माध्यम से अपने मनोस्थिति को प्रदर्शित किया। बच्चों में उत्साह था की वह स्कूल जाये भी न कि ईट भट्ठों पर काम करे। हमारी संस्था वनवासी समुदाय के लोगों को एकजुट कर उन्हें जागरूक करने का काम करती रहती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य श्रम से नाता तोड़ेंगे, शिक्षा से नाता जोड़ेंगे बाल श्रम मुक्त भारत बनाना है यह हमने ठाना है।