जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व पुस्तक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला विशेष सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश शासन ने सर्व प्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पुष्प पर अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रमोद के सिंह ने की। विद्यालय की प्रिंसिपल सिल्जा प्रमोद सहित समस्त अध्यापक गण के साथ मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को विंग्स आफ फायर, रस्किन बॉन्ड, प्रेमचंद की अनमोल कहानियां पुस्तकें भेंट की। पुस्तक को पाते ही ऋषिकेश तिवारी, शशांक पांडेय, गौरी पाण्डेय, स्नेहा गुप्ता आदि के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे। मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने बच्चों से किताबों को अपनी मित्रता सूची में सबसे ऊपर रखने के लिए कहा क्योंकि किताबें मित्रों में सबसे शांत होती हैं, वे सलाहकारों में सबसे बुद्धिमान होती हैं और अध्यापकों में सबसे धैर्यवान होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रमोद के सिंह ने बच्चों को बताया कि भारत दुनिया का सबसे युवा और सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। ये होनहार युवा हमारी ताकत हैं जो देश को विश्वशक्ति बना सकते हैं। बस जरूरत है ऐसी नीतियों की जो हमारे युवाओं को कौशल और काम करने का असीमित अवसर प्रदान करे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य स्रुधीर तिवारी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन तिवारी आदि वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह के समापन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिल्जा प्रमोद ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया व संचालन कुलदीप पाण्डेय ने किया। इस अवसर विजय शंकर दुबे, पंकज मणि तिवारी, दीपक तिवारी, अजीत शर्मा, पंकज सिंह, नीता तिवारी, सुनीता सोनी, वंदना जायसवाल, सोनाक्षी, नीलम, अस्मिता, दिव्या तिवारी व निशा आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
विश्व पुस्तक दिवस कार्यक्रम आयोजित

Previous article
Next article


