जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय विश्वविद्यालयीय संघ नई दिल्ली द्वारा आवंटित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 नवंबर को वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालयीय के एकलव्य स्टेडियम में हुआ। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वन्दना सिंह ने गुब्बारा छोड़कर पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की एवं पूर्वी क्षेत्र से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफीसियल से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये शुभकामना दी। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है। चरित्र जीवन के निर्माण की नींव है और चरित्रवान व्यक्ति ही देश के निर्माण की नींव के पत्थर बनते है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया एवं आईटी, खेल-जीवन का सजीव उदाहरण युवा पीढ़ी के समक्ष रोचक ढंग से प्रस्तुत कर उत्साहित करता है। विगत वर्षों में खेल एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं से सरकार एवं समाज का युवा पीढ़ी से सरोकार बढ़ा है। आज के युवा खेल को व्यवसाय के रूप में भी स्वीकार करने लग गये हैं। इसी कारण अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में नये-नये खिलाड़ियों के नाम विभिन्न खेलों में सामने आने लगे हैं। विश्वविद्यालय एक ऐसा शैक्षणिक केन्द्र है, जहाँ विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा, अपितु उनके जीवन में नये-नये आयाम विकसित करने का अवसर दिया जाता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.वन्दना सिंह कुलपति विश्वविद्यालय ने किया। उक्त अवसर पर विषिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार कुलसचिव, बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, प्रो.सुरेश कुमार पाठक अध्यक्ष खेलकूद परिषद, अजीत प्रताप सिंह सहायक कुलसचिव, बबिता सिंह सहायक कुलसचिव, प्रो.ओपी सिंह सचिव खेलकूद परिषद, मंचासीन रहे। उद्घाटन के अवसर पर प्रो.सुरेश कुमार पाठक द्वारा समस्त अतिथियों खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच का स्वागत किया गया। उद्घाटन मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालयीय, जौनपुर एवं पं.रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालयीय रायपुर के बीच खेला गया। विश्वविद्यालयीय रायपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। पूर्वान्चल विश्वविद्यालयीय जौनपुर पहले बल्लेबाजी करते 5 के विकेट के नुकसान पर निर्धारित 15 ओवर में 101 रन बनायें। जिसमे नीतू गौड़ ने 36 गेंद पर 39 रन, सोनाली सिंह ने 13 गेंद पर 16 रन का योगदान रहा। विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा गेंदबाजी में दुर्गेष नन्दनी ने 3 ओवर 11 रन देकर 2 विकट, पल्लवी वर्मा 3 ओवर 16 रन 2 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में रायपुर 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सकी, जिसमें दुर्गेश नन्दनी ने 13 गेंद पर 13 रन एवं खुशी ठाकुर ने 32 गेंद पर 12 रन का योगदान रहा। इस प्रकार से पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर ने विश्वविद्यालय रायपुर को 49 रनो से पराजित किया। उक्त अवसर पर डॉ.राहुल सिंह अध्यक्ष विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ.शैलेन्द्र सिंह महामंत्री शिक्षक संघ, डॉ.नरेन्द्र देव पाठक, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, रामजी सिंह, रमेश चन्द्र यादव, स्वामी नाथ, राज नारायण सिंह, सुशील प्रजापति, रजनीश कुमार सिंह, डॉ.राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
विश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

Previous article
Next article


