जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्वास्थ्य महकमे द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के अतरडीहा गाँव में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान कराकर 0 से 5 वर्ष तक के छूटे या उदासीन परिवार के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। ऐसे परिवारों की सूची बीएमसी अतुल कुमार सिंह ने बनाकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और बी.डी.ओ.एवम सी.डी.पी.ओ.के साथ साझा करते हुए टीकाकरण कराने के लिए प्लानिंग किया। जिसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.सूर्यप्रकाश और बी.डी.ओ.सर्वेश कुमार श्रीवास्तव एवं सी.डी.पी.ओ.सुरेश कुमार यादव ने टीकाकरण कराने के लिए विशेष दो टीमें बनाई गई थी जो कि अतरडीहा गाव में जाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कार्य कराया गया। डीएमसी यूनिसेफ गुरदीप कौर व उपरोक्त के संयुक्त प्रयास से टीकाकरण से झिझक करने वाले 10 परिवारों के यहां जाकर टीकाकरण के महत्व के बारे मे और टीकाकरण न कराने से बच्चे के ऊपर क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस अभियान सहयोग में कीर्ति, अतुल कुमार सिंह, वीरेंद्र, रितेश राय, हृदयपाल यादव, राहुल सिंह, बच्चू लाल यादव, जगदीश चंद्र मौर्य, शिमला मौर्य, राजकुमारी यादव, विद्यावती, उर्मिला आदि लोगों ने सहयोग दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...


