- मायके वालों ने लगाया दहेज का आरोप
- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर पानीयरिया गांव का मामला
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोमवार की रात एक विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने इसकी सूचना मायके वाले और पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर के महिला को फांसी के फंदे से उतरवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि समसपुर पानीयरिया गांव निवासी पवन कुमार बिंद की पत्नी नंदिनी बिंद ने सोमवार को उनकी सास लाली बिंद मायके से घर लिवाकर आई थी कि सोमवार की रात नंदिनी बिंद ने पंखे के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वाले खानपट्टी को सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुड़ गई। मृतक लड़की के पिता रमाकांत बिंद ने आरोप सास लीला बिंद ससुर विजय कुमार बिंद ननद रवीना बिंद और पति पवन बिंद पर दहेज और हत्या का आरोप लगाया जबकि पति पवन बिंद दिल्ली में रहकर काम करता था पुलिस ने लड़की के पिता के आरोप मुकदमा दर्ज कर लिया। खाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया मुकर मदद कर दिया क्या है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


