जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी को एक साथ प्रात: 11बजे ज्ञापन दिया जाना था। इसी क्रम में जौनपुर में भी जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना के नेतृत्व में 7सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अधिकारी को सौंपा गया। संघ से सम्बद्ध पत्रकार प्रदेश के सुदूर अंचलों में आम जनमानस की समस्याओं को उठाने, शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासन की विकासोन्मुख प्राथमिकताओं को अपने समाचार पत्र के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं तथा कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त धारा को बनाये रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुये जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने कहा कि संघ के लिये राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की भांति कार्यालय हेतु भवन का आवंटन दारुलसफा या ओसीआर में किया जाय जिससे सुदूर जनपदों से आने वाले पत्रकारों को रुकने तथा प्रदेश स्तरीय बैठक करने की समस्या का निदान हो सके। मान्यता-प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाय, ताकि वह और उनका परिवार मुफ्त कैशलेश इलाज करा सके। उन्होने आगे कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाय। साथ ही लम्बे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाय। इनकी सूची भी जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से तैयार की जाय। उन्होने मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाय। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय, ताकि शोकग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके। इस अवसर पर प्रदीप पाण्डेय, दयाशंकर निगम, श्याम रतन श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र पाण्डेय, प्रमोद जायसवाल, राजकुमार सिंह, शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, रामजी जायसवाल, लक्ष्मी नारायण मौर्या, आशा राम यादव, प्रशान्त विक्रम सिंह, आबिश इमाम, शाकिर, देवेन्द्र खरे, मेवा लाल यादव, रोहित चौबे, गोरख सोनकर, जितेन्द्रदुबे, बृजलाल चौरसिया, जय सिंह, अर्चना मिश्रा, मो.आरिफ, राम प्रताप सिंह, कमलेश कुमार सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
ग्रामीण पत्रकार संघ ने जिला प्रशासन को सौंपा 7सूत्रीय मांगों का ज्ञापन


