जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित पुत्री को अज्ञात युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पिता के द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोपित का मोबाइल नंबर दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी विवाहिता के पिता का आरोप है कि उसने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री का विवाह कर दिया था। महीनों पूर्व वह ससुराल से मायके आई थी। आरोप है कि वह अक्सर आड़ में एक मोबाइल नंबर पर बात करती थी। विवाहित होने के चलते परिवार के लोग सोच रहे थे कि वह अपनी ससुराल में बात कर रही है। आरोप है कि गत 13 मार्च को वह घर से बाजार जाने को कहकर निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। कहीं पता न चलने पर उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया गया। लेकिन फोन उठाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। आरोप है कि इसी मोबाइल नंबर के संचालक द्वारा उसे बहला कर भगा ले जाया गया है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विवाहित पुत्री को बहला कर भगा ले जाने का आरोप


