Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरविवाहिता बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्म हत्या:

विवाहिता बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्म हत्या:

जौनपुर धारा,मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 26वर्षीय मनीषा यादव पत्नी राजकुमार कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की रात को 10 बजे विवाहिता का परिवार से कुछ नोंक झोंक हो गया। गुस्से में विवाहिता अपने कमरे में जाकर किवाड़ बंद कर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजन आशंका वश कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो विवाहिता का शरीर फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। ससुराल वालो की सूचना पर जंघई के पास भूलेन गांव से मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। कोतवाली पुलिस मायके और ससुराल पक्ष वालों के समक्ष गुरुवार को पंचनामा कर दोनो पक्षों की सहमति से शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।