― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक घायल जिला अस्पताल रेफर

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक घायल जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत क्षेत्र के हुरुहुरी गांव के पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम पांच बजे केराकत से घर गजना जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार हेतु चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गौरतलब हो कि सेराज शाह पुत्र आलमगीर शाह उम्र 35वर्ष ऑटो चालक अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की भांति जौनपुर से केराकत आता व जाता है। शाम लगभग पांच बजे ऑटो लेकर अपने घर गजना जा रहा था। जैसे ही हुरुहुरी गाँव पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। दुर्घटना में चालक बुरी से घायल हो गया। जिसके बाद आस पास व्ाâे लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलावस्था में चालक के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चालक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।आनन-फानन ने परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच सेराज शाह को घायलावस्था में देख चीखने चिल्लाने लगे।

Share Now...