Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभिन्न मामलों में छ: आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में छ: आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। केराकत कोतवाली में गत वर्ष दर्ज किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने के मुकदमे में नामजद आरोपित गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के केउटली गांव निवासी सूरज पटेल की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी।मिले सुराग पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय, मुफ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी युगल किशोर राय व उनके हमराहियों ने सूरज पटेल को अहन पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उधर, महराजगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में छानबीन के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपित मजीठी गांव निवासी शुभम सरोज व बरहूपुर गांव निवासी आकाश सरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय, एसआइ शिव प्रसाद पांडेय, हेड कांस्टेबल रामानंद यादव, अरुण यादव, कांस्टेबल विकास कुमार, आस्तुक यादव रहें।