Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमजदूर दिवस पर डीएम ने किया श्रमिकों का सम्मान

मजदूर दिवस पर डीएम ने किया श्रमिकों का सम्मान

जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर निर्माणाधीन जिला कारागार में श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने श्रमिक पंजीकरण कैंप एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया गया।  जिलाधिकारी, मुख्यविकास अधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अवर अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने श्रमिकों को निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा श्रमिक ही राष्ट्र के निर्माता हैं और इनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति सरकार अत्यन्त संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा गया कि सभी श्रमिक अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। श्रमिक पंजीकरण हेतु आयोजित कैम्प में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिकों के 43 रजिस्ट्रेशन एवं 09 नवीनीकरण किए गए। उक्त कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त जौनपुर ने श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में श्रमिकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।