― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक ने अधूरे पुल का किया निरीक्षण

विधायक ने अधूरे पुल का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल ने स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा, तिलहुआ गांव के नाले  पर बने अधूरे पुल का अवलोकन कर ग्रामीणों को पुल जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक पंकज पटेल ने शनिवार को दोपहर में अचानक अपने लव लश्कर के साथ तिलहुआ नाले पर पहुंच गए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से पुल के निर्माण के बारे में जानकारी लिया। बताया कि यह पुल का निर्माण सभा शासनकाल में स्वर्गीय पारसनाथ यादव मंत्री के द्वारा उद्घाटन किया गया था जिसमें ब्लॉक के मध्य से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम सिंह यादव द्वारा निर्माण कार्य कराया गया। पुल का पावा बनाकर बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। काफी सालों के बाद ग्रामीणों के निवेदन पर सपा विधायक ने पुल का निर्माण कराने का भरपूर आश्वासन देते हुए बताया कि यह पुल का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। पुल निर्माण में धांधली की भी जांच कराई जाएगी। यह वह पुल है जो बसही बाजार से देवकली होते हुए नारीपुर से निकलकर कारू वीर धाम को जाता है। रास्ता ना होने की वजह से लोगों को 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बरसात में लोगों का आना जाना पूर्ण रुप से बंद हो जाता है। पुल के आसपास बड़ी-बड़ी खाई बनकर झाड़ियां उग आई हैं। मौके पर प्यारे लाल निषाद प्रधान, कमलेश यादव, राजबहादुर बिंद, लालजी यादव, रामकृपाल यादव, रविंद्र सरोज, ग्राम प्रधान पति हरिशंकर यादव आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...