Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरविधायक के घर पहुंच कैबिनेट मंत्री ने जताई संवेदना

विधायक के घर पहुंच कैबिनेट मंत्री ने जताई संवेदना

जौनपुर धारा, खुटहन। बस्ती बंदगान गांव निवासी विधायक रमेश सिंह के अनुज व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के सुपुत्र उद्योगपति दुर्गेश सिंह के असामयिक निधन से जहां क्षेत्रीय जन मर्माहत हैं वहीं उनके घर तमाम बड़े नेता, अधिकारी व क्षेत्रीय लोग पहुंच संवेदनाएं प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व कर्नल रामदास द्विवेदी, बीईओ राजेश कुमार वैश्य, सुधाकर सिंह सहित तमाम लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंच शोक संवेदना प्रकट किया।