Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरविद्यालय में मनाया गया विश्व मल्टीपल स्क्लेरोसिस डे

विद्यालय में मनाया गया विश्व मल्टीपल स्क्लेरोसिस डे

जौनपुर धारा, जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में मंगलवार को विश्व मल्टीपल स्क्लेरोसिस डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के एमजेएफ त्रिपुण्ड भास्कर मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना विद्यालय की विशेष शिक्षिका दामिनी यादव व नीतू यादव ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता सचिन कुमार यादव ने इस महत्वपूर्ण दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि मल्टीपल स्केलेरोसिस केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से जुड़ी एक पुरानी स्थिति है जिसे एन्सेफेलोमाइलाइटिस के रूप में भी जाना जाता है। इसी क्रम में प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह ने इसके लक्षणों को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त विशेष शिक्षक मौजूद रहे।