― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनविजय की 'लियो' ने तोड़ा 'गदर 2' का ये रिकॉर्ड

विजय की ‘लियो’ ने तोड़ा ‘गदर 2’ का ये रिकॉर्ड

थलपति विजय की फिल्म लियो इस वक्त गदर-2 और जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। विवाद के बावजूद फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। चौथे दिन का कलेक्शन जानकर आप हैरान रह जाएंगे। थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।’लियो’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। चार दिनों के अंदर ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शुमार हो गई है। रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है। लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार का दिन ‘लियो’ के लिए अच्छा साबित हुआ। विजय की एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ को लेकर लंबे समय से बज था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ‘गदर 2’ से ज्यादा कमाई की थी। रविवार को फिल्म की कमाई ने लंबी छलांग मारी है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, मूवी ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 65करोड़ के साथ खाता खोला था। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल में की थी और सबसे कम कन्नड़ में। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 35.25करोड़ रहा। शनिवार को कमाई में उछाल आई और लियो के खाते में 39.8 करोड़ आए। फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने 179.85 तक का कारोबार कर लिया है। इसी साल अगस्त में रिलीज हुई ‘गदर-2’ ने फर्स्ट वीकेंड में 134.88 करोड़ कमाए थे। इस लिहाज से विजय की फिल्म ने ‘गदर 2’ को पछाड़ दिया है। विजय की फिल्म ‘लियो’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें विलेन का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। विजय के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी हैं। फिल्म में अर्जुन सरजा और सूर्या भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी लोकेश कनगराज ने रत्ना कुमार और धीरज वैद्य के साथ लिखा है।

Share Now...