― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविक्की सवार महिला की सड़क किनारे खाई मे गिरने से मौत

विक्की सवार महिला की सड़क किनारे खाई मे गिरने से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर के समीप ठाकुरदीनगंज-राजाबाजार सड़क किनारे खाई मे गिरने से शादी मे शामिल होने जा रही अधेड़ महिला की मौके पर मौत हो गयी। महिला के साथ विक्की चालक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक भिवनी पट्टी प्रतापगढ निवासी फूलपत्ती देवी (52) पत्नी बरखू शनिवार की दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदार के साथ विक्की पर बैठकर महराजगंज के पन्नीका पूरा जा रही थी। महराजगंज के गद्दोपुर समीप ठाकुरदीनगंज सामने से तेज रफ्तार मे आ रही बाईक से बचने के लिए विक्की चालक सड़क किनारे पटरी पर अनियंत्रित हो विक्की सहित खाई मे जा गिरा। विक्की पर पीछे बैठी महिला की खाई मे गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला का रिश्तेदार विक्की चालक रामजनक पुत्र गंगादीन निवासी अंती थाना कन्हई हनुमानगंज प्रतापगढ  बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व घायल को सामुदायिक अस्पताल महराजगंज ले गयी। जहा डाक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया।

Share Now...