जौनपुर। रविवार को जिला कार्यालय वाजिदपुर तिराहा पर जिलाध्यक्ष रीता सरोज की अध्यक्षता में लोक लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रीता सरोज एडवोकेट ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने प्रधान महासचिव विकास पाण्डेय को जौनपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके लिये सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए विकास पाण्डेय को बधाई दिया औैर विश्वास जताया कि विकास पाण्डेय को जौनपुर जनपद का प्रभारी बनाये जाने से संगठन मजबूत होगा। जिला अध्यक्ष रीता सरोज एड. ने योगेन्द्र मिश्रा को वि.स.जफराबाद का अध्यक्ष और विक्की सिंह को जिला संगठन सचिव मनोनीत किया। बैठक में प्रदेश उपा.प्यारेलाल सरोज, जिला महासलिय एड. विद्या देवी गौड़, जि.उपाध्यक्ष केदार नाथ सोनकर, नगरअध्यक्ष अनिल जायसवाल, क्रांति कुमार सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपास्थित रहें।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
विकास पाण्डेय को नियुक्त किया गया जौनपुर का प्रभारी

Previous article
Next article


