Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकास खंड सिरकोनी परिसर में 152 को मिला सेलेक्शन

विकास खंड सिरकोनी परिसर में 152 को मिला सेलेक्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के परिसर में गुरुवार को स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 395 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 152 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह, बीडीओ अस्मिता सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। जिला दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 31 जनवरी तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। सिरकोनी ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कम्पनियों ने साक्षात्कार करके 152 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर मनीष पॉल, मण्डल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चंद्र जायसवाल, मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, कौशल विकास से अजित समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।