Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकास कार्यों को लेकर नगर विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

विकास कार्यों को लेकर नगर विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के विकास हेतु भाजपा नेता आलोक गुप्ता पिन्टू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात कर नगर की जनसमस्याओं को अवगत कराया। शुक्रवार को लखनऊ स्थित नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर पहुंचकर मुंगराबादशाहपुर का एक प्रतिनिधिमण्डल आलोक गुप्ता पिंटू व इंजी.उमाशंकर गुप्ता के साथ मिलकर कहा कि मुंगरा बादशाहपुर नगर जिले की दूसरी बड़ी नगर पालिका होने के साथ ही एक अग्रणी व्यावसायिक केंद्र भी है। नगर का विस्तार होने के कारण कई गांव नगर में शामिल हुए हैं, ऐसे में नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, तालाब व छठ घाट का सुंदरीकरण एवं नगर में इको फ्रेंडली पार्क व खेल स्टेडियम समेत सामुदायिक शौचालय जैसे विकास कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सभी मांगों को जनहित में देखते हुए जल्द से जल्द शासन स्तर से हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल, सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, पिंटू व इंजी.उमाशंकर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।