जौनपुर धारा, जौनपुर। गायत्री शक्तिपीठ 24 कुंडी राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ स्थल पर सर्वसोतागर यज्ञशाला में 33कुंडी देवी देवताओं का आवाहन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली नायक राजेंद्र द्विवेदी ने 33 कोटी को देवताओं की व्याख्या करते हुए इन्हें 35 प्रकार के रूपों में संघ शक्ति पर्यावरण जलवायु वृद्धि चेतन आदि के प्रति के रूप में संरक्षण की शक्तियों का नाम बताया और यही सनातन धर्म के वैज्ञानिक तार हैं जो पूरे विश्व को जोड़ती है। यजमान की भूमिका दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। अपराह्न तक तमाम फलियां में सैकड़ो लोगों ने आहुति दी। इससे पूर्व शमकालीन संध्या प्रवचन में टोली नायक ने गायत्री परिवार के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी रह चुके गायत्री महाविद्या की प्रतिस्थापन के लिए 24 लाख महापुरुष चरण करने वाले आचार्य पंडित श्री राम शर्मा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया गायत्री महायज्ञ की वैज्ञानिकता पर शोध कर रही है। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह इंद्रावती मिश्रा, अभय सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, शिव गोविन्द यादवख् डॉक्टर शैलेश सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हुआ देवी देवताओं का आवाहन

Previous article

