Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविकास उत्सव मेले में राज्यमंत्री ने किया गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

विकास उत्सव मेले में राज्यमंत्री ने किया गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विकास उत्सव मेले में विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर कर किया। उन्होने समस्त स्टॉल के अवलोकन के दौरान राज्यमंत्री ने बाल विकास विभाग के स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। इसके उपरांत उन्होंने बारी-बारी से सभी स्टालों का अवलोकन किया। इसके उपरान्त मंत्री ने प्रेक्षागृह में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने राज्यमंत्री, एमएलसी बृजेश सिंह व अन्य को बुके देकर स्वागत किया। जनपद के लोकगीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के द्वारा विकास पर आधारित और बेटी बचाओं और बेटी पढाओं पर गीत गाये गये। कार्यक्रम में सूचना/संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार अवनीश तिवारी, आशीष पाठक, गोविंदा मिश्रा, सुनील यादव ने लोक गीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। राय सिंह एवं टीम के द्वारा नुक्क्ड नाटक की प्रस्तुति दी गयी। टी.डी. कालेज के बच्चों ने गणेश बन्दना प्रस्तुत किया गया। कम्पोजिट विद्यालय गुरैनी के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गयी। बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  उन्होंने 02 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया। राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, ग्राम प्रधानों, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों, दैवीय आपदा के लाभार्थियों सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगो को प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि 08वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो बदलाव आए हैं यह स्पष्ट करता है कि 08 साल बेमिसाल रहा है। सदस्य विधान परिषद ने प्रदेश सरकार के 08 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं जिससे आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आज पूरे हर्ष प्रसन्नता के साथ सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसी के सम्मान में तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन 08 वर्षों में कानून व्यवस्था में, विकास के लाभ, समाज सेवा, उद्यमिता के साथ विभिन्न विभागों द्वारा वंचितों एवं पात्रों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Share Now...