Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरईद पर व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने सौंपा...

ईद पर व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

  • नमाजियों के आने जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराए जाने की मांग

जौनपुर धारा,जौनपुर। आगामी ईद के त्यौहार में नगर की बिजली, पानी, रास्ते की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जहां व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की गई। अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान का चल रहा है जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं। रात में तिलावत करते हैं, यह महीना इस्लाम मजहब का सबसे पाक महीना है। इस महीने के आखिर में ईद का त्योहार मुसलमान पूरी खुशी के साथ मनाते है। चन्द्र दर्शन के अनुसार ईद का त्योहार 31 मार्च या 1अप्रैल को मनाया जायेगा। मरकजी सीरत कमेटी माँग करती है कि शहर की साफ-सफाई व शहर की सभी मस्जिदों के पास खासकर शाही ईदगाह के चारों तरफ साफ कराई जाय। शहर को विद्युत कटौती से मुक्त किया जाय व पानी की सप्लाई तीन दिन सुनिशचित करायी जाय। ईदगाह के रास्ते में जो सड़कें खराब हैं, उनकी मरम्मत कराया जाय ताकि नमाज के लिए आने वालों को कोई परेशानी न हो। नमाजियों के रास्ते चाँद मेडिकल से ईदगाह तक ट्रैफिक दो पहिया वाहन को सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक बन्द कराया जाय। ईदगाह और ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था करायी जाय।