― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परानपुर व जीतापुर में संयुक्त रुप से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी रिचा सिंह के अगुवाई किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक सुषमा पटेल उपस्थित रही तथा उन्होंने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में बताया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में एडीओ एजी जय प्रकाश गुप्ता ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, शरद उपाध्याय, महामंत्री रमेश दुबे, कमलेश पांडेय, उपाध्यक्ष रोहित यादव, पूर्व प्रधान श्यामधर मिश्र, अरुण मिश्र, ग्रामप्रधान लालजी शर्मा, बडेलाल पटेल आदि सभी उपस्थित रहे।

Share Now...