― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

  • 57 प्रार्थना पत्र में 7 का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों ने कुल-57 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर सात प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नवागत पुलिस उपाधीक्षक हेमंत कुमार, बीडीओ सोंधी जितेंद्र सिंह, नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष व राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।

Share Now...