वाराणसी. यूपी में जीएसटी विभाग के ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच अब व्यापारी इसको सड़क पर दिख रहे हैं. वाराणसी में इस छापेमारी के खिलाफ छोटे व्यापारियों ने अब मोर्चा खोल दिया है और व्यापारी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वाराणसी के चेंतगंज स्थित सेल टैक्स ऑफिस में व्यापारियों ने खुद की अर्थी सजाकर शव रूप में लेट के नारेबाजी की. व्यपारियों के अनोखे प्रदर्शन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके साथ ही इसकी चर्चा भी पूरे शहर में है. वहीं, वाराणसी के व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्ग ने बताया कि पूरे प्रदेश में जीएसटी छापेमारी के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है. इसके खिलाफ हमलोग विरोध कर रहे हैं.व्यापारियों ने बताया कि सर्वे ऑनलाइन भी होते हैं उसके बावजूद व्यपारियों के उत्पीड़न के लिए प्रतिष्ठानों और छोटे दुकानों पर जीएसटी विभाग द्वारा छापे मारे जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से प्रदेश में हो रहे जीएसटी डिपार्टमेंट के इस छापेमारी पर रोक लगाई जाए. व्यापारियों ने ये अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि ये छापेमारी नहीं रुकी तो पूरे प्रदेश में व्यापारियों बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बता दें की बीतें दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छोटे प्रतिष्ठानों पर जीएसटी के अफसरों ने छापा मारा गया इस दौरान कई जगहों पर विरोध के साथ व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी थी.इस छापेमारी के बीच अब वाराणसी में इसको लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन व्यापारियों ने किया है.
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
वाराणसी: GST छापेमारी के खिलाफ व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन

Previous article


